प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की सहायता के लिए भाजपा की तारीफ की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोरोना वायरस के कारण राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की सहायता के लिए भाजपा द्वारा उठाये गये कल्याणकारी कदमों की सराहना की। पार्टी की सात राज्य इकाइयों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से अपने कार्यों का प्रस्तुतिकरण प्रधानमंत्री के समक्ष दिया। ‘सेवा ही संगठन’ की बैठक में भाजपा की बिहार इकाई के राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए मोदी ने कहा कि कुछ लोगों को लगता था कि पूर्वी भारत में अधिक गरीबी के कारण कोविड-19 ज्यादा फैलेगा, लेकिन लोग गलत साबित हुए। लॉकडाउन के दौरान भाजपा की राजस्थान इकाई के कार्यों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि कोई पार्टी संकट के दौरान सकारात्मक भूमिका कैसे निभा सकती है, चाहे सत्ता में हो या विपक्ष में। राजस्थान में कांग्रेस सत्ता में है। मोदी ने महाराष्ट्र और बिहार इकाइयों के कामकाज की तारीफ मराठी और भोजपुरी भाषाओं में करके कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन किया। बैठक की अध्यक्षता करने से पहले मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि इस चुनौतीपूर्ण समय में देश भर में पार्टी कार्यकर्ता अथक काम कर रहे हैं और जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए देश की सेवा सबसे पहले है।’’ 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से इस तरह उठा सकते हैं ज्यादा से ज्यादा लाभ

भाजपा की प्रदेश इकाइयों ने लॉकडाउन के दौरान जनसेवा कार्यों और संपर्क कार्यक्रम को लेकर प्रधानमंत्री के समक्ष एक रिपोर्ट कार्ड पेश किया। बैठक की शुरुआत में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने संकट के इस समय में अनुकरणीय नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा की और कहा कि महामारी से निपटने में उनके फैसलों की दुनियाभर में सराहना हुई है। नड्डा ने लॉकडाउन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये संपूर्ण राहत कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया और कहा कि करीब चार लाख कार्यकर्ताओं ने बुजुर्गों और बीमारों की मदद की। डिजिटल बैठक में यहां दिल्ली मुख्यालय से केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह, अमित शाह, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल और गिरिराज सिंह ने भी भाग लिया, वहीं मोदी अपने आवास से वीडियो लिंक के माध्यम से इसमें जुड़े।

प्रमुख खबरें

981 दिन बाद मैदान पर वापसी! आँखों में आँसू, फैंस का खड़े होकर अभिवादन... FIFA World Cup 2026 में दिखा Neymar Junior का इमोशनल कमबैक

Nirjala Ekadashi Vrat Katha: क्यों है यह सबसे कठिन और श्रेष्ठ व्रत? जानें इसकी कथा और Divine Blessings

बैंकों के AI सिस्टम पर RBI की सख़्ती! ड्राफ्ट गाइडलाइंस में किल स्विच और इंसानी निगरानी अनिवार्य करने का प्रस्ताव

Love Horoscope For 25 June 2026 | आज का प्रेम राशिफल 25 जून 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन