बीमारी से जूझ रहे प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी बोले- जानकर दुख हुआ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2020

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के खराब स्वास्थ्य पर दु:ख जताते हुए कहा कि उनके बुद्धिमता पूर्ण नेतृत्व और निजी प्रतिबद्धता के कारण भारत-जापान की साझेदारी पहले से कहीं अधिक गहरी और मजबूत हुई है। जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने वाले आबे ने आज कहा था कि वह सेहत संबंधी एक गंभीर समस्या के दोबारा उभरने के बाद पद छोड़ना चाहते हैं। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मेरे प्रिय मित्र शिंजो आबे, आपकी खराब सेहत के बारे में जानकर दु:ख हुआ। पिछले कुछ साल में आपके बुद्धिमता पूर्ण नेतृत्व और निजी प्रतिबद्धता की वजह से भारत-जापान साझेदारी पहले से कहीं अधिक गहरी और मजबूत हो गयी है। मैं आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना और प्रार्थना करता हूं।

प्रमुख खबरें

Bhai Dooj पर यमराज और यमुना के मिलन से शुरू हुई परंपरा, पढ़ें पूरी पौराणिक कथा

11 November History: मौलाना आजाद की जयंती और प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति समेत कई ऐतिहासिक घटनाएं

विदेशी पूंजी प्रवाह से US Dollar के मुकाबले रुपया 93.70 के स्तर पर मजबूत

Sonia Gandhi Memoir Controversy | मेनका गांधी के साथ कैसे बिगड़े रिश्ते? इंदिरा गांधी से बगावत और परिवार के भीतर की अनसुनी दास्तान