किसानों के आंदोलन स्थलों पर अवरोधकों के लिए देश से माफी मांगें प्रधानमंत्री: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2021

नयी दिल्ली|  कांग्रेस ने दिल्ली से सटे कुछ इलाकों में किसानों के आंदोलन स्थलों से अवरोध हटाए जाने को लेकर शुक्रवार को कहा कि ‘देश को गुमराह करने और लोगों की हुई असुविधाओं’ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माफी मांगनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस कार्यकर्ता के परिजनों से मिले गहलोत

 

गौरतलब है कि दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा के पास गाजीपुर में किसानों के आंदोलन स्थल से दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को अवरोधकों तथा कांटेदार तार का एक बड़ा हिस्सा हटा दिया। वहां सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी किसान शुक्रवार को भी डटे रहे। केन्द्र के तीन नये कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों की 26 जनवरी को दिल्ली में ‘ट्रैक्टर परेड’ के दौरान हिंसा होने के बाद, पुलिस ने वहां लोहे तथा सीमेंट के अवरोधक (बैरिकेड) और कांटेदार तार लगा दिए थे।

इसे भी पढ़ें: राय की माफी से संप्रग सरकार को बदनाम करने के लिए बोले गए झूठ बेनकाब हुए: कांग्रेस

अवरोधक हटाने का काम उच्चतम न्यायालय के 21 अक्टूबर के निर्देश के बाद किया जा रहा है, जिसमें शीर्ष अदालत ने दिल्ली के सीमावर्ती सिंघू, टिकरी और गाजीपुर में विरोध प्रदर्शनों के कारण बाधित सड़कों को खोलने को कहा था।

प्रमुख खबरें

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार

Larsen & Toubro को Middle East में मिला ₹15,000 करोड़ का Mega Project, बढ़ेगी कंपनी की ताकत

AI Startup Perplexity में निवेश की तैयारी में Nvidia, 30 अरब डॉलर के पार पहुंचेगा कंपनी का Valuation