मोदी आज स्मार्ट कृषि पर कार्यक्रम को संबोधित करेगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2022

नयी दिल्ली|  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को स्मार्ट कृषि पर एक वेबिनार को संबोधित करेंगे। बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 24 फरवरी को स्मार्ट कृषि पर एक महत्वपूर्ण वेबिनार (इंटरनेट के जरिये आयोजित कार्यक्रम) का आयोजन किया जाएगा। इस वेबिनार को मुख्य रूप से प्रधानमंत्री मोदी संबोधित करेंगे।

इनके अलावा कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी तथा सहकारिता राज्यमंत्री बी एल वर्मा और कई सरकारी अधिकारी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। दिन भर चलने वाले वेबिनार में प्राकृतिक खेती, डिजिटल कृषि परिवेश प्रणाली सहित पांच महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर चर्चा होगी।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने 17 राज्यों में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का दिया निर्देश, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

BJP का Rahul Gandhi पर हमला, सत्ता के लिए देश में तख्तापलट की साजिश का लगाया आरोप

लखनऊ में PM Narendra Modi को समर्पित ‘नमो डिजिटल मंदिर’ शुरू, निर्माण के लिए मिला 11 लाख का दान

Nedumbassery Car Crash: केरल में कार हादसे की जांच सही दिशा में, CM Satheesan ने विपक्ष के आरोप नकारे