प्रधानमंत्री नारी शक्ति पुरस्कार विजेताओं के साथ कल करेंगे संवाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नारी शक्ति पुरस्कार विजेताओं के साथ संवाद करेंगे। इसके अलावा कल प्रधानमंत्री के ट्विटर अकाउंट का परिचालन महिलाओं के हाथ में रहेगा। प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, मोदी रविवार को लोक कल्याण मार्ग पर नारी शक्ति पुरस्कार विजेताओं के साथ संवाद करेंगे । राष्ट्रपति कल सुबह राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान करेंगे।

सरकार हर वर्ष विशेष रूप से वंचित और कमजोर तबके की महिलाओँ के सशक्तीकरण के क्षेत्र में सराहनीय काम करने वाले लोगों, समूहों, संस्थानों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करती है। बयान के अनुसार, कल प्रधानमंत्री के ट्विटर अकाउंट का परिचालन महिलाओं के हाथ में रहेगा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने कुछ ही दिन पहले सोशल मीडिया अकाउंट छोड़ने पर विचार करने की बात कही थी । हालांकि उन्होंने मंगलवार को कहा था कि वह महिला दिवस (8 मार्च) पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट उन महिलाओं को सौंपेंगे जिनका जीवन एवं कार्य प्रेरणा देने वाला हो। उन्होंने लोगों से ऐसी महिलाओं की गाथा उनके साथ साझा करने का अनुरोध किया था।

प्रमुख खबरें

Sadhna Group चेयरमैन Rakesh Kumar Gupta मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार, अदालत ने ईडी हिरासत में भेजा

Sarva Pitru Amavasya 2026: पूर्वजों के प्रति सम्मान का प्रतीक है सर्वपितृ अमावस्या

Crazy Rich Asians प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! HBO ने किया सीरीज का ऐलान, जानिए भारत में कहां देख सकते हैं ओरिजिनल फिल्म

Ranchi T20I में रनों की बारिश पर Gautam Gambhir बोले- बल्ले और गेंद में संतुलन जरूरी