प्रधानमंत्री राष्ट्र को समर्पित करेंगे रीवा स्थित एशिया का सबसे बडे सौर उर्जा पावर प्लांट

By दिनेश शुक्ल | Jul 05, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के रीवा में एशिया के सबसे बड़े सौर ऊर्जा पावर प्लांट का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेगें। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 750 मेगावाट क्षमता वाले रीवा अल्ट्रा मेगा सौर परियोजना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पित कर राष्ट्र को समर्पित किया जायेगा। पिछले दिल्ली दौरे में प्रधानमंत्री ने इसकी स्वीकृति दे दी है। सौर ऊर्जा पावर प्लांट का लोकार्पण कार्यक्रम 10 जुलाई को होना निश्चित हुआ है। वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में केन्द्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री आर.के. सिंह से उनके निवास स्थान पर रविवार को मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री को रीवा में एशिया के सबसे बड़े सौर ऊर्जा पावर प्लांट के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में 2 करोड़ से अधिक लोगों का हुआ स्वास्थ्य सर्वे

दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान ने बताया कि मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कम्पनी द्वारा दामोदर वैली कॉर्पोरेशन के साथ किये गये बिजली खरीद समझौते को निरस्त किये जाने के कारण पश्चिमी क्षेत्र भार प्रेक्षण केन्द्र ने किसी भी प्रकार के अल्प अवधि द्विपक्षीय सौदा प्रतिबंधित किया हुआ है। उन्होंने केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से आग्रह किया कि यह विषय विद्युत अपीलीय न्यायाधिकरण में विचाराधीन है, इसलिए निर्णय आने तक अल्प अवधि द्विपक्षीय सौदों के तहत ऊर्जा खरीदी के लिए मान्य किया जाय। केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने रीवा अल्ट्रा मैगा परियोजना के कार्यक्रम में शामिल होने की अपनी सहमति देते हुए अन्य विषयों पर हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।


All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत