कारोबार सुगमता को लेकर शीर्ष उद्योगपतियों के साथ बैठक करेंगे प्रधानमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 18, 2018

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को शीर्ष उद्योगपतियों एवं नीति निर्माताओं के साथ एक बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में देश को विश्वबैंक की कारोबार सुगमता रैंकिंग में शीर्ष 50 देशों में स्थान दिलाने के लिये उठाये जाने वाले कदमों पर गहन चर्चा होने की उम्मीद है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) ‘कारोबार सुगमता पर विचार’ को लेकर बैठक का आयोजन करने वाला है। 

इस साल 31 अक्टूबर को जारी सूचकांक में देश का स्थान 23 पायदान की छलांग लगाकर 77वें स्थान पर पहुंच गया। भारत पिछले ही साल 100वें स्थान पर पहुंचा था।विपक्ष की ओर से तमाम तरह के आरोपों को झेल रही केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के लिये आम चुनाव से ठीक पहले भारत की कारोबार सुगमता रैंकिंग में यह सुधार काफी मायने रखता है। 

प्रमुख खबरें

CDS General NS Raja Subramani ने कहा, युद्ध में अब कोई स्थान सुरक्षित नहीं

Sonbhadra में कंटेनर से 6.25 क्विंटल Ganja बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

भारत कूटनीति के साथ सुरक्षा पर निर्णायक कदम उठाने को भी तैयार: Rajnath Singh

Rohini में दोस्त के जन्मदिन पर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने आरोपी Karan Bhasin को दबोचा