ब्रिटिश राजपरिवार में सुलह की उम्मीद: Prince Harry ने पिता King Charles III और भाई Prince William से रिश्ते सुधारने की जताई इच्छा

By रेनू तिवारी | Oct 21, 2026

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने अपने पिता महाराजा चार्ल्स तृतीय और बड़े भाई प्रिंस विलियम के साथ चल रहे लंबे समय के मतभेदों को दूर करने की इच्छा जताई है। हाल ही में 'जीक्यू' पत्रिका को दिए गए एक विस्तृत साक्षात्कार में हैरी से उनके परिवार के साथ जटिल रिश्तों को लेकर सवाल किया गया था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा, "हां, बिल्कुल।"

शाही परिवार के सक्रिय सदस्यों के रूप में अपनी भूमिकाएं छोड़कर कैलिफोर्निया जाने के उनके फैसले से शाही परिवार में दूरियां बढ़ गई थीं। इस फैसले को छह साल हो चुके हैं। इस दंपति ने पहले के साक्षात्कारों में शाही परिवार की आलोचना की थी। उन्होंने परिवार के एक अज्ञात सदस्य पर नस्लवाद का आरोप लगाया था और कहा था कि महल के कर्मचारियों ने मेघन के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाई। राजगद्दी के उत्तराधिकारियों की सूची में पांचवें स्थान पर मौजूद हैरी ने पिछले साल भी कहा था कि वह अपने परिवार के साथ सुलह करना और अपने पिता के साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं। 

महाराजा चार्ल्स तृतीय का कैंसर का इलाज चल रहा है। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें लगता है कि परिवार के बीच दरार भर सकती है, हैरी ने ‘जीक्यू’ से कहा, “देखिए, घावों के निशान हमेशा बने रहते हैं।” हालांकि, उन्होंने कहा कि अतीत को पीछे छोड़ना ऐसी चीज है, जिसे वह हर किसी को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। उन्होंने कहा, “मेरे विचार से दुनिया में और लोगों की जिंदगी में पहले ही काफी तनाव हैं। ऐसे में परिवार के साथ मतभेदों को बनाए रखने का कोई मतलब नहीं है।” बाद में उनके प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि हैरी की ‘कुछ लोग’ वाली टिप्पणी का उद्देश्य उनके भाई या परिवार के किसी अन्य सदस्य पर निशाना साधना बिल्कुल नहीं था।

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi के बयान पर भड़कीं Smriti Irani, महिलाओं के अपमान का लगाया गंभीर आरोप

Nagaland के CM Neiphiu Rio ने नगा राजनीतिक मुद्दे के समावेशी समाधान की अपील की

Ramayana का ‘रावण तांडव’ रिलीज, रौद्र रूप में दिखे Yash, वीडियो देखकर फैंस हुए एक्साइटेड

Sharad Purnima की रात खुले आसमान में खीर क्यों रखी जाती है, क्या है धार्मिक मान्यता