प्रिंस सलमान की संपत्ति को प्रतिबंध के जरिये निशाना बनाया जाए: संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2019

जिनेवा। संयुक्त राष्ट्र के एक विशेषज्ञ ने बुधवार को कहा कि सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान की ‘‘व्यक्तिगत संपत्ति’’ को तब तक प्रतिबंध के जरिये निशाना बनाया जाना चाहिए, जब तक कि इस बात के साक्ष्य नहीं मिल जाते हैं कि पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के लिए वह जिम्मेदार नहीं हैं।

संयुक्त राष्ट्र के विशेष रैपोर्टियर एग्नेस कैलमार्ड ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि (खशोगी की) हत्या में शहजादे की जिम्मेदारी से संबंधित विश्वसनीय साक्ष्यों के मद्देनजर प्रिंस सलमान और उनकी संपत्तियों पर तब तक प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए जबतक कि यह साक्ष्य नहीं मिल जाता है कि इस हत्या के लिए वह जिम्मेदार नहीं हैं।

इसे भी देखें

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह