मध्यप्रदेश: पूर्व छात्र द्वारा जलाई गई प्राचार्य की बेटी ने कहा-‘दोषी को फांसी की सजा हो’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2023

इंदौर (मध्यप्रदेश)। इंदौर के एक निजी फार्मेसी महाविद्यालय के पूर्व छात्र द्वारा पेट्रोल छिड़क कर आग के हवाले कर दी गई 54 वर्षीय एक महिला प्राचार्य की बेटी ने ‘‘दोषी को फांसी की सजा देने की शनिवार को मांग की।’’ महिला प्राचार्य की बेटी ने इसको लेकर रोष जताया कि गुरु को सर्वोच्च स्थान देने वाले समाज में एक पूर्व छात्र ने अपनी शिक्षिका की जान ले ली और कोई भी व्यक्ति इस जघन्य अपराध को रोक नहीं पाया।

इसे भी पढ़ें: भारत में 70 वर्षों से थोपी गई पश्चिमी मानसिकता मोदी सरकार के दौरान बदली: अनुराग ठाकुर

ऐसे में यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक शिक्षक (शर्मा) जिसने विद्यार्थियों के हित में पिछले 16 साल पूरे समर्पण से काम किया, उसका एक पूर्व छात्र के हाथों ऐसा हश्र हुआ और कोई भी उसके इस जघन्य कृत्य को रोक नहीं पाया।’’ इस बीच, इस घटना को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाये जा रहे हैं। दिवंगत प्राचार्य की बेटी देवांशी बातचीत के दौरान कह चुकी हैं कि श्रीवास्तव ने इस जघन्य कृत्य से महीनों पहले उनकी मां को वॉट्सऐप पर धमकी भरे संदेश भेजे थे, लेकिन पुलिस ने इस बारे में शिकायत मिलने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया।

उधर, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) भगवत सिंह विरदे ने कहा,‘‘महिला प्राचार्य या उनके महाविद्यालय की ओर से हमें जो शिकायतें मिली थीं, उनमें मूल रूप से यह बात कही गई थी कि श्रीवास्तव उन्हें आत्महत्या की धमकी दे रहा है। हम इन शिकायतों की जांच में लापरवाही पर एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) को पहले ही निलंबित कर चुके हैं।’’ उन्होंने बताया कि महिला प्राचार्य को जलाने के मामले की विस्तृत जांच का जिम्मा एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) को सौंपा गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा,‘‘अगर पिछले महीनों में प्राचार्य की ओर से की गई शिकायत की जांच में किसी अन्य पुलिस कर्मी की लापरवाही पाई गई, तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026 | Lionel Messi की ऐतिहासिक हैट्रिक! अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को रौंदा, टूटे पेले और रोनाल्डो के बड़े रिकॉर्ड

G7 Summit 2026 In France | पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच महाबैठक! व्यापार, ऊर्जा और समुद्री सुरक्षा पर बड़ा कूटनीतिक रोडमैप तैयार

India-Canada Relations Free Trade Agreement | पीएम मोदी और कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी के बीच रक्षा, मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत पूरी

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त