दिल्ली की जेल बनीं कोरोना वायरस का नया हब, 190 से अधिक कैदी संक्रमित मिले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2021

यी दिल्ली। दिल्ली के तीन जेल परिसरों में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए 60 से ज्यादा कैदियों और 11 कर्मचारियों का इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने बुधवार को इस बारे में बताया। महानिदेशक (जेल) संदीप गोयल ने बताया, ‘‘अब तक कुल 190 कैदी संक्रमित हुए हैं।’’ अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार तक दिल्ली की जेलों के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 78 है। इनमें जेल के 11 कर्मचारी शामिल हैं। गोयल ने कहा, ‘‘संक्रमण के 190 मामलों में से, 121 कैदी ठीक हो चुके हैं जबकि दो की मौत हो गयी।

इसे भी पढ़ें: CBSE की परीक्षा टलने पर आया केजरीवाल का बयान, कहा- छात्रों, अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी

महामारी फैलने के बीच भीड़-भाड़ कम करने के मकसद से पिछले साल कुल 1184 दोषी और 5500 विचाराधीन कैदी जेल से रिहा किए गए थे। इससे पहले जेल अधिकारियों ने कहा था कि मंजूर परोल की अवधि बीतने के बाद कैदियों के वापस आने पर स्थिति को संभालना कठिन होगा।

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन