By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2022
इंदौर (मध्यप्रदेश)। हत्या के जुर्म में इंदौर के केंद्रीय जेल में दोहरी उम्रकैद भोग रहे 34 वर्षीय बंदी ने बुधवार देर रात कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एमजी रोड पुलिस थाने के प्रभारी डीवीएस नागर ने बताया कि हत्या के एक मामले में वर्ष 2008 के दौरान अदालत द्वारा दोषी करार दिए गए ललित उर्फ कालू (34) ने अपने पायजामे के नाड़े से उसकी बैरक में कथित तौर पर फांसी लगा ली। थाना प्रभारी ने बताया कि सजायाफ्ता कैदी की मौत के मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।