देवरिया जिला कारागार से फरार हुआ कैदी गुजरात से गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2025

 उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने देवरिया जिला कारागार से करीब ढाई साल पूर्व फरार हुए एक कैदी को गुजरात के सूरत शहर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उपेन्द्र 29 दिसंबर 2022 को जिला कारागार से फरार हो गया था, उसके फरार होने के मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज करके जांच कर रही थी। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान मिली सूचना के आधार पर एसटीएफ फील्ड यूनिट-वाराणसी की टीम ने 13 अगस्त को फरार कैदी को गुजरात के सूरत शहर के शिवशक्ति नगर सोसाइटी इलाके से गिरफ्तार किया और फिर ट्रांजिट रिमांड पर देवरिया ले आई। पुलिस ने कहा कि फरार कैदी को शनिवार को यहां के अदालत के आदेश पर देवरिया जेल भेज दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार