Prithvi Shaw से टूटा रिश्ता? मंगेतर Akriti Agarwal का इंस्टाग्राम पर बवाल, बोलीं- धोखा मिला

By एकता | Jul 05, 2026

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ अपने खेल से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। इसी साल मार्च में पृथ्वी ने आकृति अग्रवाल के साथ सगाई की थी, लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि यह सगाई टूट गई है। हालांकि, इस मामले में अभी तक दोनों की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

इसे भी पढ़ें: Vaibhav Suryavanshi को आराम नहीं, पूरे साल खिलाओ: Sivaramakrishnan की Team India को सलाह

पोस्ट में लिखा, सारी अफवाहें सच हैं

आकृति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "मुझे कई बार धोखा मिला लेकिन इसके बाद भी मैंने कुछ नहीं कहा। एक कदम आगे बढ़ाने के बाद भी मुझे अभी तक विश्वास नहीं हो रहा है कि यह सब सच है। सारी अफवाहें सच हैं। सोशल मीडिया पर जो कुछ भी दिखाया जा रहा है, वह सब सच है।" हालांकि आकृति ने अपने इस पोस्ट में कहीं भी पृथ्वी या सगाई शब्द का इस्तेमाल नहीं किया, लेकिन लोग इसे उनके रिश्ते के खत्म होने का साफ इशारा मान रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: T20 में हार पर बोले Ishan Kishan, England की Conditions में बेहतर ढलना होगा Team India को

विवादों से भरा रहा है पृथ्वी शॉ का सफर

पृथ्वी शॉ का क्रिकेट करियर बेहद शानदार शुरू हुआ था। उनकी कप्तानी में भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता और उन्होंने अपने पहले ही टेस्ट मैच में शतक जड़कर सबको हैरान कर दिया था। लेकिन इसके बाद खराब फॉर्म के कारण वे टीम इंडिया से बाहर हो गए। खेल के अलावा पृथ्वी का विवादों से पुराना नाता रहा है। उन्हें डोपिंग के नियमों के उल्लंघन के कारण बैन का सामना करना पड़ा था, और इसके बाद एक लड़की के साथ बीच सड़क पर हुआ उनका विवाद भी मीडिया में खूब उछला था।

प्रमुख खबरें

Delhi Master Plan 2047: टीओडी क्षेत्र के पट्टा भूखंड होंगे फ्रीहोल्ड, DDA ने तय किए नियम

Reservation हटाओ आंदोलन का ऐलान: सरकार बातचीत को तैयार, लेकिन संघर्ष अभी बाकी, हर्ष दुबे से मिले ब्रजेश पाठक

Tapir Gao ने कहा LAC पर चीनी घुसपैठ की चेतावनियों को नजरअंदाज न किया जाए

Kushinagar में Road Accident: अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत