पृथ्वी साव पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2022

मुंबई|  दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव को रविवार को यहां लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ मैच के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए फटकार के साथ मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।

आईपीएल से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘ साव ने आईपीएल आचार संहिता की धारा 2.2 के तहत ‘स्तर एक’ का अपराध और इससे जुड़ा जुर्माना स्वीकार कर लिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आचार संहिता के ‘स्तर एक’ के उल्लंघन में मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी है।’’

‘स्तर एक’ का अपराध अंपायरों या विरोधी टीम के प्रति आक्रामक इशारों से संबंधित है। लखनऊ ने इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को छह रनों से हराकर आईपीएल प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई करने की दिशा में कदम बढ़ाया।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर