Delhi में निजी ईवी को साझा टैक्सी के रूप में चलाने की मंजूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2026

दिल्ली सरकार ने निजी स्वामित्व वाले इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को साझा टैक्सी के रूप में चलाने की अनुमति देने पर सहमति जताई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि कैब एग्रीगेटर कंपनियों ने एक महीने के भीतर साझा टैक्सी सेवाएं शुरू करने और महिला चालकों वाली टैक्सियां उतारने का भी भरोसा दिया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ओला, उबर सहित ऑटोमोबाइल निर्माताओं और एग्रीगेटर कंपनियों के साथ बैठक की, जिसमें रिंग रोड पर शटल सेवाएं शुरू करने का सुझाव दिया गया।

बैठक में कंपनियों ने साझा टैक्सी सेवाएं शुरू करने पर सहमति जताई। एग्रीगेटर कंपनियों ने यह भी कहा कि वे निजी ईवी और बीएस-6 वाहनों को टैक्सी के रूप में शामिल करने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके लिए मौजूदा नियमों में बदलाव की आवश्यकता होगी।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में बेरोजगारी और Gairsain को स्थायी राजधानी बनाने में देरी पर Congress का निशाना

Bengaluru में पटाखों से 51 लोगों की आंखें झुलसीं, Minto और Narayana Nethralaya पहुंचे मरीज

Jammu के नेहरू मार्केट अग्निकांड पर Mehbooba Mufti ने मांगा विशेष आर्थिक पैकेज

Maharashtra Cyber ने फर्जी FMGE सर्टिफिकेट रैकेट का किया भंडाफोड़, दो और आरोपी पकड़े गए