Telangana में बोली Priyanaka Gandhi, निकल चुकी है KCR सरकार की एक्सपायरी डेट, कांग्रेस की होगी जीत

By अंकित सिंह | Nov 24, 2023

तेलंगाना में कांग्रेस के लिए लगातार पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी अपनी चुनावी ताकत दिखा रही है। इसी कड़ी में उन्होंने पालकुर्थी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस पार्टी यह समझती है कि केंद्र सरकार और यहां की राज्य सरकार की नीतियों की वजह से महंगाई का कितना बोझ आप पर है। उन्होंने ऐलान किया कि तेलंगाना में हमारी सरकार बनेगी तो महिलाओं के लिए बस यात्रा फ्री होगी। उन्होंने दावा किया कि तेलंगाना में बेरोजगारी चरम पर है। यहां के युवा पढ़ते हैं, लिखते हैं, मेहनत करते हैं, कोचिंग की फीस देते हैं। लेकिन जब परीक्षा देने जाते हैं, तो पेपर लीक हो जाता है। इस कारण बहुत सारे नौजवानों ने आत्महत्या कर ली है।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: KCR खुलकर कर रहे Vote Bank Politics, Telangana CM बोले- अल्लाह फिर हमारी सरकार बनाएंगे और हम मुस्लिमों के लिए IT Park बनाएंगे

कांग्रेस नेता ने कहा कि KCR सरकार हर स्तर पर आपके साथ अन्याय कर रही है। जैसे दवाईयों की एक्सपायरी डेट होती है, उसी तरह KCR सरकार की भी एक्सपायरी डेट निकल चुकी है। इसके साओथ ही उन्होंने तेलंगाना में किसानों के लिए कांग्रेस की गारंटी की बात की और बताया कि पार्टी की सरकार बनने पर किसानों के 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ होंगे, किसानों को हर साल 15 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कृषि मजदूरों को हर साल 12 हजार रुपए मिलेगा। धान पर 500 रुपए/क्विंटल का बोनस और MSP की गांरटी होगी। 

प्रमुख खबरें

जिम्बाब्वे के खिलाफ Smriti Mandhana की कप्तानी में वनडे सीरीज स्वीप करने उतरेगी भारतीय टीम

Skin Care: घर पर बनाएं Papaya D Tan Gel Face Mask और चेहरे को दें Natural Skin Glow

Daler Mehndi अपमान मामले में गरमाई राजनीति: भाई Mika Singh ने उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल से मांगी सार्वजनिक माफी

Supreme Court के निर्देश पर Andhra Pradesh के 100 नगरीय निकायों में चुनाव प्रक्रिया स्थगित