By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 04, 2026
हुब्बली, तीन सितंबर कर्नाटक के हुब्बली-धारवाड़-बेलगावी (एचडीबी) क्षेत्र में बेंगलुरु से आगे एक प्रमुख प्रौद्योगिकी और नवाचार केंद्र के रूप में उभरने की क्षमता है। इससे उत्तर कर्नाटक में निवेश, प्रतिभा और गुणवत्तापूर्ण रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिल सकता है। राज्य सरकार के मंत्री प्रियंक खरगे ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
इससे इस क्षेत्र में एक बड़े प्रौद्योगिकी और विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के लिए मजबूत आधार तैयार हो रहा है। दो दिवसीय शिखर सम्मेलन कर्नाटक सरकार के ‘बियॉन्ड बेंगलुरु मिशन’ का हिस्सा है, जिसका संचालन कर्नाटक डिजिटल इकोनॉमी मिशन (केडीईएम) कर रहा है।