गोंडा की घटना को लेकर प्रियंका का आरोप, उत्तर प्रदेश में अपराधियों का हौसला बढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2020

नयी दिल्ली।  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में तीन नाबालिग लड़कियों पर रासायनिक पदार्थ फेंके जाने की घटना को लेकर मंगलवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार के राजनीति से प्रेरित रवैये के कारण अपराधियों के हौंसले बढ़ गए हैं। उन्होंने पीड़ित लड़कियों के पिता के बयान संबंधी खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘इस व्यक्ति की 17, 10 और आठ साल की तीन बेटियां घर में सो रही थीं। कोई घुसा और उन पर तेजाब फेंक दिया।’’ कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने आरोप लगाया, ‘‘महिला विरोधी अपराधों को अंजाम देने वालों को सही ठहराने और उनका बचाव करने के, उप्र सरकार के राजनीति से प्रेरित विमर्श से राज्य में अपराधियों का हौसला बढ़ा है।’’ गोंडा के परसपुर थाना क्षेत्र के पसका गांव में सोमवार रात एक घर की छत पर सो रही दलित परिवार की तीन नाबालिग लड़कियां रासायनिक पदार्थ फेंके जाने से झुलस गईं। पुलिस अधीक्षक (एसपी) शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि जिला चिकित्सालय में तीनों का इलाज चल रहा है।

प्रमुख खबरें

वोट के जरिए अनुच्छेद-370 निरस्त करने पर अपनी नाखुशी जाहिर करें : Mehbooba Mufti

Mahindra XUV 3XO: लॉन्च हो गई महिंद्रा की ये धांसू SUV! जानें कीमत, फीचर्स सहित सबकुछ

Brahma Kumaris Godlywood Studio द्वारा निर्मित 3D एनिमेशन आध्यात्मिक फिल्म ‘The Light’ की भोपाल मे स्क्रीनिंग

Gandey विधानसभा उपचुनाव के लिए JMM उम्मीदवार के रूप में Kalpana Soren ने किया पर्चा दाखिल