खूब हो रही है प्रियंका और सोनिया गांधी के गुलाबी हैंडबैंड की चर्चा? जानिए क्या है उसकी खासियत?

By टीम प्रभासाक्षी | Dec 13, 2021

रविवार यानी बीते कल कांग्रेस की राजस्थान में एक बड़ी रैली हुई। यह रैली कांग्रेस द्वारा बढ़ती महंगाई के विरोध में की गई। इस महंगाई हटाओ महारैली में कांग्रेस के देशभर के कई दिग्गज नेताओं ने हिस्सा लिया। इस रैली में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं।  रैली में बड़ी संख्या में भीड़ मौजूद रही, बड़ी संख्या में लोगों ने रैली में हिस्सा लिया। इसी रैली के बाद राहुल गांधी के हिंदुत्व और हिंदू वाले बयान की चर्चा भी खूब हो रही है।  लेकिन सोशल मीडिया पर एक चर्चा और है और वो है गुलाबी हैंडबैंड की चर्चा।  आइए आपको बताते हैं क्यों है इस गुलाबी हैंडबैंड की चर्चा और किसने पहन रखा था यह गुलाबी हैंडबैंड?

 लड़की हूं और लड़ सकती हूं

 दरअसल प्रियंका गांधी और कांग्रेस की  इस नारे के जरिये उत्तर प्रदेश के महिला वोट बैंक पर नजर है। प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश चुनाव में महिलाओं को साधना चाहती हैं,और इसीलिए यह नारा भी दिया गया है। इतना ही नहीं यूपी में  लड़की हूं  और लड़ सकती हूं क्रिकेट भी तैयार की गई है। हाल ही में इस नारे को लेकर कांग्रेस ने एक थीम सॉन्ग जारी किया है।  कांग्रेस के लिए यूपी चुनाव बहुत अहम है और कांग्रेस इसके लिए मेहनत भी कर रही है।

 अब आते हैं राजस्थान की रैली में, रैली में प्रियंका गांधी ने भी और राहुल गांधी ने भी केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा, आज मैं ऐसे लोगों से मिलने आई हूं जिनके परिवार वालों को इस सरकार के मंत्री के बेटे ने कुचला है। यह सरकार जनता की भलाई नहीं चाहती। यह सरकार आपके लिए काम नहीं कर रही है। किसके लिए कर रही है? यह सरकार कुछ गिने-चुने लोगों के लिए काम कर रही है। इस रैली में सोनिया गांधी ने अपना भाषण नहीं दिया है।

प्रमुख खबरें

ISSF World Championship: 16 साल के Pritam का गोल्डन निशाना, Air Rifle में Gold जीतकर बढ़ाया देश का मान

FIH Nations Cup में जीत के बाद बोलीं Savita Punia- अच्छा Dressing Room माहौल ही सफलता की कुंजी

PCOS Weight Loss: PCOS में Weight Loss बना चैलेंज? Diet और Lifestyle में करें ये 4 बदलाव, तुरंत दिखेगा असर

West Bengal में BJP का पहला Budget: कर्मचारियों को DA Hike, पेंशन बढ़ी, बेरोजगारों के लिए भी तोहफा