पार्टी में बदसलूकी से नाराज प्रियंका ने कांग्रेस को कहा अलविदा

By अभिनय आकाश | Apr 19, 2019

नई दिल्ली। टीवी चैनलों पर भाजपा के खिलाफ प्रखरता से बरसने वाली कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने गुरुवार रात पार्टी सुप्रीमो राहुल गांधी को इस्तीफा सौंपा। उन्होंने ट्विटर पर अपने बायोडाटा से कांग्रेस प्रवक्ता भी हटा दिया है। मुंबई की बेबाक और प्रखर नेत्री प्रियंका के शिवसेना में शामिल होने के भी कयास लगाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि बुधवार को उन्होंने कहा था कि पार्टी में गुंडो को तरजीह दी जा रही है। ट्वीट कर प्रियंका ने कहा था, ”पार्टी के लिए खून-पसीना बहाने वालों की जगह कांग्रेस में गुंडों को तरजीह दी जा रही है।” प्रियंका ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बदतमीजी की थी, उन्हें पार्टी में दोबारा जगह दी जा रही है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस से प्रियंका हुई नाराज, ट्विटर पर बयां किया दर्द

क्या है पूरा मामला?

दरअसल प्रियंका ने एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए यह लिखा। मथुरा में राफेल मुद्दे को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था, जहां उनके साथ पार्टी के ही कुछ सदस्यों ने दुर्व्यवहार किया। हालांकि, उनकी इस शिकायत के बाद उन सदस्यों को पार्टी से निकाल दिया गया था, लेकिन फिर से उन्हें पार्टी में शामिल करने का पत्र जारी किया गया। इस ट्वीट के साथ एक चिट्ठी भी जुड़ी थी जिसे विजय लक्ष्मी के ट्विटर हैंडल से जारी किया गया है। चिट्ठी में अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात की गई। लेकिन ये भी लिखा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के कहने पर ये कार्रवाई रद्द कर दी गई है। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, चोकर्स का टैग नहीं हटा पाई साउथ अफ्रीका

Rajya Sabha के लिए कल नामांकन करेंगे Nitish Kumar, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, निशांत जदयू में होंगे शामिल

Horoscope 05 March 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में ‘भारत पवेलियन’ का किया उद्घाटन