प्रियंका की ‘गिरफ्तारी'' और भाजपा के अत्याचार के खिलाफ देशव्यापी धरना-प्रदर्शन होगा: केसी वेणुगोपाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में सामूहिक हत्याकांड के पीड़ितों से मिलने जा रहीं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की ‘गिरफ्तारी’ और भाजपा सरकार में आम लोगों के विरूद्ध ‘अत्याचारों’ के खिलाफ जल्द ही पूरे देश में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सभी कांग्रेस प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों और विभागों को लिखे पत्र में कहा, ‘‘पार्टी ने यह फैसला भी किया है कि इस गिरफ्तारी और भाजपा सरकार में आम लोगों के खिलाफ हुए अत्याचारों के खिलाफ पूरे देश में धरना-प्रदर्शन किया जाए।’’

गौरतलब है कि प्रियंका को शुक्रवार को सोनभद्र जाने से प्रशासन ने रोक दिया। वह बुधवार को हुए इस सामूहिक हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहीं थी। प्रियंका प्रशासन के इस कदम के विरोध में धरने पर बैठ गईं।  गत 17 जुलाई को सोनभद्र में जमीन विवाद में एक ग्राम प्रधान ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर दूसरे पक्ष पर गोलीबारी की जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

प्रमुख खबरें

Team India के ट्रॉफी न लेने पर MEA की दो टूक, कहा- यह फैसला पूरी तरह BCCI के अधिकार में

MDL रायगढ़ के Dighi Port पर 27000 करोड़ रुपये में बनाएगी देश का सबसे बड़ा शिपयार्ड

Bihar Flood Crisis पर बड़ा एक्शन: Samrat Choudhary ने जारी किए 579 करोड़ के Relief Funds

सालों बाद टीवी पर लौटेंगी Divyanka Tripathi, पति Vivek Dahiya संग इस शो में मचाएंगी धमाल