प्रियंका का योगी पर हमला, कहा- गर्मी निकालने की बात करने वाले भर्ती क्यों नहीं निकाल रहे?

By अंकित सिंह | Feb 11, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अपने चरम पर है। सभी राजनीतिक दलों के नेता उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। इन सबके बीच प्रियंका गांधी रामपुर पहुंची थीं जहां उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जबरदस्त तरीके से हमला किया। योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि दूसरों की गर्मी शांत करने का बयान देने वाले योगी आदित्यनाथ रोजगार के अवसर क्यों नहीं पैदा कर रहे हैं? इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की गलत नीतियों के वजह से व्यापारी और व्यवसाय बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की आर्थिक नीतियों ने आम आदमी पर चोट की, जबकि काला धन रखने वाले वाले अच्छा जीवन जी रहे हैं। प्रियंका ने कहा कि वे कहा करते हैं कि गरमी निकाल देंगे, चरबी निकाल देंगे। क्या ये मुद्दे लोगों को परेशान कर रहे हैं? मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि जब वे पांच साल से सत्ता में हैं, (नौकरियों के लिए) रिक्तियां क्यों नहीं निकाल रहे हैं और रोजगार के अवसर क्यों नहीं पैदा कर रहे हैं? इसके साथ ही कांग्रेस महासचिव ने कहा कि आज प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) कह रहे हैं कि कांग्रेस ने महामारी के दौरान यात्रा करने के लिए लोगों को मुफ्त टिकट दिये, वह हम पर संक्रमण फैलाने का आरोप लगा रहे हैं। आपको अवश्य उनकी सोच को समझना चाहिए। लाखों लोग पैदल सैकड़ों किमी यात्रा करने को मजबूर हुए थे और प्रधानमंत्री कहते हैं कि हमने लोगों की मदद कर गलत किया। 

प्रमुख खबरें

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार

Larsen & Toubro को Middle East में मिला ₹15,000 करोड़ का Mega Project, बढ़ेगी कंपनी की ताकत

AI Startup Perplexity में निवेश की तैयारी में Nvidia, 30 अरब डॉलर के पार पहुंचेगा कंपनी का Valuation

TCS और Porsche के बीच ₹14,000 करोड़ की Strategic Partnership, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में आएगा बड़ा बदलाव