By रेनू तिवारी | Feb 13, 2023
बिग बॉस 16 में प्रियंका चाहर चौधरी भले ही ट्रॉफी हार गई हों लेकिन उन्होंने शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया है। वह जल्द ही डंकी की शूटिंग शुरू कर रही है। बिग बॉस 16 को आखिरकार एमसी स्टेन के रूप में एक विजेता मिल गया है। एमसी की ये जीत सभी को चौंकाने वाली जीत थी, क्योंकि सभी को ये लग रहा था कि शो के विनर शिव ठाकरे या प्रियंका चाहर चौधरी ही होंगे। सोशल मीडिया पर सौ प्रतिशत दावा किया जा रहा था कि प्रियंका चाहर चौधरी विनर होंगी। लेकिन जैसा कि बिग बॉस 16 की शुरूआत में ही बीबी मे कहा था कि वह इस बार खुद खेल रहे हैं। फिनाले के दिन उन्होंने ऐसा खेला कि सबको हैरान करके रख दिया। एमसी स्टेल को विनर बनाकर बिग बॉस ने इतिहास रच दिया और साथ ही साथ अपनी छवि को भी सुधार लिया। जहां चारों तरफ शिव और प्रियंका के बीच कांटे की टक्कर थी और घर के अंदर तो शिव और प्रियंका ट्रॉफी के लिए लड़ ही रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर भी शिव ठाकरे (कॉमन मेन) और प्रियंका चाहर चौधरी (कलर्स का चेहरा और सेलेब्रिटी) के बीच लड़ाई चल रही थी। खैर कहते हैं न जो होता है अच्छे के लिए होता हैं। भले ही प्रियंका चाहर चौधरी ट्रॉफी नहीं जीती लेकिन उनके हाथ एक बड़ी फिल्म लगी हैं। प्रियंका चाहर चौधरी शाहरुख खान की फिल्म डंकी से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही है।
बताया जा रहा है कि डंकी में प्रियंका का बहुत अहम रोल है। प्रियंका के साथ फिल्म की शूटिंग मुंबई में ही होगी और एक बार जब उनकी तारीखें फाइनल हो जाएंगी, तो वह किकस्टार्ट करेंगी। अभी के लिए, वह घर से बाहर निकलने का आनंद ले रही है और अपने दोस्तों और परिवार के साथ मस्ती करने जा रही है और बहुत जरूरी छुट्टी है जिसकी वह पूरी तरह से हकदार है।