शिक्षक भर्ती मामले पर प्रियंका का आरोप- युवाओं पर पड़ रही सरकार की लापरवाही की मार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में 69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा अंतरिम रोक लगाए जाने को लेकर बुधवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही की सबसे ज्यादा मार युवाओं पर पड़ रही है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के युवाओं के सपनों पर ग्रहण लग गया। उप्र सरकार की अव्यवस्था के चलते तमाम भर्तियां अदालतों में अटकी हैं। पेपर लीक, कटऑफ विवाद, फर्जी मूल्यांकन और गलत उत्तर पुस्तिकाएं, उप्र सरकार की व्यवस्था की ये वो कमियां हैं जिनके चलते 69,000 शिक्षकों की भर्ती का मामला लटका हुआ है।’’ कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही की सबसे ज्यादा मार युवाओं पर पड़ रही है। गौरतलब है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने बुधवार को प्रदेश में 69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगा दी। यह आदेश न्यायमूर्ति आलोक माथुर की पीठ ने कई याचियों की याचिका पर एक साथ सुनवाई करके पारित किया। अदालत ने एक जून को अपना आदेश सुरक्षित रखाथा जिसे आज सुनाया। अगली सुनवाई 12 जुलाई को होगी।

प्रमुख खबरें

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में