प्रियंका चतुर्वेदी की सरकार से अपील, कहा- महिलाओं को अपमानित करने वाले ऐप के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2021

मुंबई। शिवसेना ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि महिलाओं को लक्षित कर उनका अपमान करने वाले ऐप के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखे पत्र में शिव सेना की राज्यसभा सदस्य और प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि इस प्रकार का कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले यूट्यूब चैनल ने एक समुदाय विशेष की महिलाओं की “नीलामी का सीधा प्रसारण” किया था जिस पर शारीरिक सौंदर्य पर ‘रेटिंग’ दी गई थी।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे का बयान, बाढ़ से होने वाली मुश्किलों का एकमात्र हल है पुनर्वास

चतुर्वेदी ने कहा कि अपमानजनक टिप्पणियां भी अपलोड की गई थीं। पत्र में कहा गया कि हाल में एक अन्य ऐप में पत्रकारों समेत कई महिलाओं को परेशान करने की नीयत से उनकी अनुमति के बगैर उनकी तस्वीरें अपलोड की गई थीं जिसके बाद उनमें से कई पीड़िताओं ने अपने सोशल मीडिया खाते बंद कर दिए थे। चतुर्वेदी ने कहा कि इन दोनों घटनाओं के संबंध में दिल्ली और नोएडा पुलिस ने मामले दर्ज किये थे लेकिन कड़े कानून न होने के कारण ऐसे कृत्य करने वालों के हौंसले बुलंद हैं।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख