प्रियंका चतुर्वेदी ने स्वास्थ्य सचिव को लिखा पत्र, छात्रों के लिए कोविशील्ड की डोज के अंतर को कम करने की अपील की

By अभिनय आकाश | Jun 01, 2021

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 27,80,058 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 21,60,46,638 हुआ।  भारत में कोविशील्ड की दो खुराकों के बीच अवधि बढ़ाई गई है। पहले इसमें चार से छह हफ्तों का अंतर था। फिर इसे बढ़ाकर छह से आठ या 12 हफ्ते किया गया। वहीं राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण से विदेश यात्रा करने वाले छात्रों के लिए कोविशील्ड की दो खुराक के बीच 12-16 सप्ताह के अनिवार्य अंतराल को कम करने की अपील की।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र-गुजरात में भी कम हुए कोरोना के मामले, दोनों राज्यों में 18,000 नये मामले

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि महाराष्ट्र ने आगे की पढ़ाई के लिए विदेश यात्रा करने वाले छात्रों के लिए टीकाकरण शुरू कर दिया है, हालांकि ICMR द्वारा 12-15 सप्ताह के अनिवार्य अंतराल के कारण दूसरी खुराक समय पर मिलने की आशंका पैदा हो गई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि इन छात्रों के लिए अनिवार्य अंतर को कम करने के लिए स्वास्थ्य सचिव से मेरी अपील है। बता दें कि पिछले हफ्ते यूरोपीय संघ (EU) के 37 देशों ने गैर-EU देशों के विजिटर्स पर पाबंदियों को ढीला करने का ऐलान किया। हालांकि इसके लिए कोविड-19 वैक्सीनेशन होने को अनिवार्य भी बताया गया। 

प्रमुख खबरें

जाति गणना सामाजिक न्याय का आधार, DMK सांसद P Wilson ने की मांग

Supreme Court के आदेश पर CRPF ने संभाली तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी की कमान

सिर्फ Shah Rukh Khan ही नहीं, फिल्म किंग में स्टार्स की फौज! सुहाना का डेब्यू, करीना का डैडी कूल स्वैग और जानें कब आ रही है फिल्म

Delimitation Bill 2026 | परिसीमन विधेयक पर मोदी सरकार ने तेज की सर्वदलीय कवायद, मसौदे में अहम बदलावों के बाद दो-तिहाई बहुमत मिलने का पूरा भरोसा