प्रियंका चोपड़ा ने पति निक के साथ मिलकर भारत के लिए जुटाए 30 लाख अमेरिक डॉलर, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

By टीम प्रभासाक्षी | Aug 14, 2021

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। प्रियंका को उनकी एक्टिंग के अलावा दरियादिली के लिए भी जाना जाता है। शादी के बाद अमेरिका में पति निक जोनस के साथ शिफ्ट होने के बावजूद भी प्रियंका भारत को लेकर चिंतिंत रहती हैं और यही वजह है कि वे अपने देश के लिए कुछ ना कुछ नेक काम करती हैं।

इस वीडियो में प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में वे कह रही हैं कि जब भारत को आपकी जरुरत थी आप आगे आए। पूरी दुनिया से 15 हजार से ज्यादा लोग भारत की संकट की घड़ी में मदद के लिए सामने आए थे। 

वहीं वीडियों में निक कहते हैं कि दुनिया भर से लोगों का प्यार और समर्थन मिला। उन लोगों ने मदद की जिनसे वह कभी नहीं मिले। साथ ही दोनों ने उन लोगों का धन्यवाद किया जिन्होंने 30 लाख अमेरिकी डॉलर का दान दिया। 

प्रियंका ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा हमने इसे एक साथ कर दिखाया। भारत के लिए धन्यवाद। आपको बता दें कि प्रियंका यह फंड अप्रैल के महीने से जुटा रही थीं। उन्होंने लोगों से इसके लिए बढ़ चढ़कर दान करने की अपील भी की थी। 

प्रमुख खबरें

Bollywood Wrap Up | 61 की उम्र में Aamir Khan करेंगे तीसरी शादी! Janhvi Kapoor ने तिरुपति में टेका मत्था

Uttarakhand में CM Dhami की बड़ी पहल, 97 लाख पेंशनर्स के खातों में भेजे 176 करोड़ रुपये

CM Shivakumar का गवर्नेंस Action Plan: विभागों की 15 दिन में रिपोर्ट, सीधे जनता तक पहुंचेंगे अधिकारी

CUHP Dharamshala Campus में देरी पर Himachal High Court सख्त, सरकार से मांगा हलफनामा