प्रियंका और निक जोनस के बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट हुआ लीक, ये रखा है बेबी गर्ल का नाम

By प्रिया मिश्रा | Apr 21, 2022

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति और अमेरिकन सिंगर निक जोनस इस साल की शुरुआत में पेरेंट्स बने हैं। दोनों ने सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। हालांकि, लंबे समय तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ था कि प्रियंका के घर बेटा आया है या बेटी। लेकिन कुछ समय पहले ही यह दावा किया गया है कि प्रियंका और निक के घर बेटी ने जन्म लिया है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल की बेटी के नाम का खुलासा भी हो गया है।

TMZ द्वारा प्राप्त जन्म प्रमाण के मुताबिक, प्रियंका और निक ने अपनी बच्ची का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। मालती चोपड़ा हिंदू नाम है। वहीं मैरी जोनस क्रिश्चियन नाम है। हालांकि, इस पर कपल द्वारा कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। मालती एक संस्कृत मूल का शब्द है जिसका मतलब है 'छोटा सुगंधित फूल' या 'चांदनी'। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका और निक की बेटी का जन्म 15 जनवरी को कैलिफोर्निया हुआ था।

इसे भी पढ़ें: Lock Upp Updates: लाइव शो के दौरान एक दूसरे के एक्स गिनवाने में लगे पायल और प्रिंस नरूला, ब्रेस्ट इम्प्लांट को लेकर भी छिड़ी बहस

निक जोनस से 2018 में की शादी 

प्रियंका और निक ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। इनकी शादी किसी रॉयल फंक्शन से कम नहीं थी। दोनों ने हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों से शादी की। अपनी शादी के बाद से दोनों काफी खुश दिखाई पड़ते थे। रेड कार्पेट अपीयरेंस हो या सोशल मीडिया पीडीए, उनकी क्यूट केमिस्ट्री हमें विस्मित करने में कभी असफल नहीं होती।

प्रमुख खबरें

डेयरी क्षेत्र को VB-G RAM G योजना में शामिल करने की केंद्र से मांग करेगा Kerala

जनगणना, 9/11 और सर्जिकल स्ट्राइक... Mann Ki Baat में PM Modi ने इन मुद्दों पर की बात

Cars24 अगले साल अप्रैल तक IPO के लिए DRHP दाखिल करने की तैयारी में

Ayodhya Ramleela में Ravi Kishan बनेंगे भगवान राम, मिस यूनिवर्स इंडिया निभाएंगी मां सीता का रोल