By रेनू तिवारी | Jan 04, 2020
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने क्रिसमस डे पर कैलिफोर्निया में शानदार पार्टी की। इस दौरान निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा को बैटमोबाइल गिफ्ट किया था दोनों ने बैटमोबाइल से बर्फ में राइड की। दोनों के सेलेब्रेशन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अपने न्यू ईयर हॉलीडे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही हैं।
इसे भी पढ़ें: ये हैं दुनिया की सबसे लापरवाह माँ, जो फिल्मो में अक्सर आपने बच्चे खो देती थीं
प्रियंका की एक तस्वीर में समुद्र के पास उनके दोस्त खड़े हैं और दोस्तों के बीच निक जोनास बैठे है और जोनास की गोद में प्रियंका बैठी हैं। ये पोज काफी अच्छा लग रहा हैं। इसके अलावा एक तस्वीर और है जिसमें प्रियंका अपने दोस्तों के साथ सम्रुद्र की ओर मुंह करके खड़ी हैं। इस तस्वीर के पोज को देखकर आप फिल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा के पोस्टर की याद आ जाएगी।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने नये साल के शानदार जश्न को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि "परिवार और दोस्तों के लिए आभारी जो सब कुछ बेहतर बनाते हैं। हमारे आस-पास के दोस्त और हमसे दूर रहने वाले लोग .. आपको Miss कर रही हूं। मैं इस नए साल की शुरुआत आप सभी के इंतजार के साथ कर रहीं हूं।
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार फिल्म द स्काई इज पिंक में देखा गया था। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम थी।