लंदन में रखी गई Citadel: Honey Bunny और Citadel: Diana की स्पेशल स्क्रीनिंग, Priyanka Chopra ने की अटेंड

By एकता | Sep 26, 2024

लंदन में सिटाडेल: हनी बनी और सिटाडेल: डायना की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गयी, जिसमें सिटाडेल यूनिवर्स को लीड करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुईं। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस दौरान की तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में, चोपड़ा के साथ सिटाडेल: हनी बनी की लीड अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु और सिटाडेल: डायना की लीड अभिनेत्री मटिल्डा डी एंजेलिस पोज देती नजर आ रही हैं। बता दें, सामंथा सिटाडेल के भारतीय रूपांतरण और मटिल्डा सीरीज के इटली रूपांतरण में मुख्य भूमिकाएं निभा रही हैं।

इसे भी पढ़ें: जब Thor की एंट्री पर भारतीय फैंस ने सिनेमा में लगाए थे जयकारे, नजारा देखकर हैरान रह गए थे Chris Hemsworth

सिटाडेल: हनी बनी का प्रीमियर 7 नवंबर को प्राइम वीडियो पर होने वाला है। इसमें सामंथा के साथ अभिनेता वरुण धवन भी मुख्य भूमिका में हैं। इन दोनों के अलावा के के मेनन, साकिब सलीम और सिकंदर खेर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। निर्देशक जोड़ी राज और डीके ने इस सीरीज का निर्देशन किया है। इटालियन स्पिन-ऑफ 'सिटाडेल: डायना' 10 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है।

प्रमुख खबरें

खड़गे की शर्त: पहले इस्तीफा फिर NEET पर चर्चा; Nadda बोले- विपक्ष गैर-जिम्मेदार

छिपाता हुआ US, बेनकाब हुआ झूठ! ईरानी हमले में कितने सैनिक मरे?

TMC के Kalyan Banerjee Monsoon Session के लिए Lok Sabha से सस्पेंड, जानें पूरा मामला

भयंकर मारपीट के बाद फिर से चीन-फिलीपींस ने मचाया बवाल, राजदूतों को किया तलब!