पेरिस में प्रियंका चोपड़ा ने की अरमानी फैशन शो में शिरकत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2017

पेरिस। पेरिस में आयोजित जॉर्जो अरमानी प्राइव कुटूर शो में प्रियंका चोपड़ा पहली पंक्ति में बैठे मेहमानों में शामिल रहीं। शो में नाओमी वॉट्स, केट विंसलेट और सोफिया लॉरेन समेत कई चर्चित हस्तियां शामिल हुईं। डिजाइनर के वर्ष 2017 के संग्रह में अधिकांश जैकेट और स्कर्ट नजर आईं, जो आंखों को सुकून देने वाले ठंडे रंगों में थीं। अरमानी की सफेद रंग की ड्रेस पहने प्रियंका ने समारोह में ली गई तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा किया। इस समारोह में फ्रांस की अभिनेत्री इसाबेल हपर्ट और चीनी स्टार तांग वेई भी मौजूद थीं।

 

प्रियंका ने पोस्ट किया, 'अरमानी का जश्न मनाते हुए महिलाओं के शानदार समूह के साथ होना शानदार है। बढ़िया शाम है।' अपनी पेरिस यात्रा का भरपूर आनंद उठाते हुए प्रियंका ने एफिल टॉवर के समक्ष खड़े होकर भी तस्वीर खिंचवाई।

प्रमुख खबरें

Kashmir में आतंक का डबल अटैक, शोपियां में पूर्व सरपंच को गोलियों से भूना, पहलगाम में जयपुर से आए दपंत्ति को बनाया निशाना

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya