प्रियंका चोपड़ा ने भारत में मनाई होली, घरवालों के साथ नहीं, जानें किनके साथ सेलिब्रेट किया त्योहार

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 15, 2025

इस समय देसी गर्ल प्रियंका भारत में मौजूद है। दरअसल एक्ट्रेस एसएस राजामौली की फिल्म में नजर आने वाली है, जिसकी शूटिंग शुरु हो चुकी है। हाल ही प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अंकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस इस बार फेमस फिल्म प्रड्यूसर एसएस राजामौली के साथ अपनी अपकमिंग प्रॉजेक्ट के सेट पर होली का त्योहार मनाया है। गौरतलब है कि प्रिंयका भारत में है और आप सोच रहे हैं कि प्रियंका ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर भी होली का त्योहार जरुर मनाया होगा, तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। प्रियंका ने लंबे समय बाद होली पर इंडिया में हैं, लेकिन ये त्योहार उन्होंने फिल्म सेट पर मनाया।

 

सेट पर होली का त्योहार मनाया

इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने तस्वीरें साझा की है, एक्ट्रेस टीम के साथ होली सेलिब्रेट कर रही हैं और प्रियंका की एक तस्वीर में उनके गालों पर तीन रंगों के अबीर लगे दिख रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा भी इस प्रॉजेक्ट का हिस्सा हैं

कुछ समय पहले राजामौली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की थी जिसमें उन्होंने महेश बाबू का जिक्र किया था। इस पोस्ट से पता चला था कि महेश बाबू फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहेंगे। इस प्रॉजेक्ट का हिस्सा प्रियंका चोपड़ा भी हैं। 

प्रमुख खबरें

Prince William भारत दौरे पर आएंगे, दिल्ली में पीएम मोदी से होगी मुलाकात

Goa में Congress और GFP ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन वार्ता शुरू की

Birbhum में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया सिपाही पर गोली चलाने का आरोपी रतन शेख

Donald Trump ने हवाई यातायात प्रणाली के लिए Congress से मांगा अतिरिक्त बजट