Netflix पर प्रियंका चोपड़ा का डेब्यू, 22 फरवरी को होगा मराठी फिल्म का प्रीमियर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2019

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा की मराठी फिल्म ‘फायरब्रांड’ का 22 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर किया जाएगा। नेटफ्लिक्स ने एक बयान में बताया कि नेटफ्लिक्स ने मूल रूप से मराठी में निर्मित पहली फिल्म का लाइसेंस लिया है। इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अरुणा राजे ने किया है।

इसे भी पढ़ें- 'स्ट्रीट डांसर' के बाद वरुण धवन का अगला धमाका होगा 'कुली नंबर 1'

प्रियंका और उनकी मां मधु चोपड़ा ने अपने बैनर पर्पल पेबल पिक्चर्स के तहत फिल्म का निर्माण किया है। इस फिल्म में ऊषा जाधव, गिरीश कुलकर्णी, सचिन खेडकर और राजेश्वरी सचदेव ने काम किया है।

इसे भी पढ़ें- कटरीना के इंस्टाग्राम पोस्ट पर दीपिका ने दिया ऐसा जवाब !

फिल्म की कहानी समकालीन आधुनिक दौर के रिश्तों की परख और समस्याओं पर आधारित है। प्रियंका और उनकी मां ने डिजिटल माध्यम के लिये यह पहली फिल्म बनाई है।

प्रमुख खबरें

पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की AIIMS में कार्डियो-न्यूरो जांच, अभी अस्पताल में ही रहेंगे

46 साल के दिग्गज Ronaldinho इटली के क्लब Ravenna में शामिल, Forli के खिलाफ होगा मैच

न्यायिक प्रणाली पर टिप्पणी कर बाहर निकले वकील पर Delhi High Court सख्त, आचरण को बताया निंदनीय

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत