पिता की मौत के 6 दिन बाद प्रियंका चोपड़ा ने मां के लिए रखी थी बर्थडे पार्टी, मधु चोपड़ा को गिफ्ट में दिया जॉन अब्राहम

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 05, 2025

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों एसएस राजामौली की फिल्म SSMB 29 के साथ इंडियन सिनेमा में एंट्री करने जा रही है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने लेहरन रेट्रो के दिए एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा कर दिया। इस इंटरव्यू में मधु ने उस पल को भी याद किया कि कैसे उनके पति की मौत के बाद प्रियंका ने जॉन अब्राहम के साथ मिलकर उन्हें एक बड़ा सरप्राइज देते हुए बर्थडे पार्टी दी थी। 

मधु चोपड़ा ने खुलासा किया कि प्रियंका ने उनके पति अशोक चोपड़ा के मौत के 6 दिन बाद ही उनके लिए जन्मदिन की पार्टी आयोजित करने पर जोर दिया  और उस पल को याद किया। मधु ने आगे बताया कि "उनका निधन 10 जून को हुआ और मेरा जन्मदिन 16 जून को है। मैं 60 साल की होने वाली थी और प्रियंका ने मेरे लिए एक बड़ी पार्टी का प्लान बनाया था। पति की बीमारी के कारण पूरा परिवार पहले से ही वहां मौजूद था। उनके निधन के बाद, हम शोक में थे, लेकिन प्रियंका ने जोर देकर कहा कि हम पार्टी के साथ आगे बढ़ें और सभी को रुकने के लिए कहा। प्रियंका ने कहा, 'पिताजी यही चाहते थे'।" 

 मधु चोपड़ा जॉन अब्राहम की फैन 

मधु चोपड़ा खुलासा किया कि वह जॉन अब्राहम की बहुत बड़ी फैन हैं और आगे बताया कि, “ प्रियंका ने जॉन से आधी रात को आने का अनुरोध किया था और जॉन बर्थडे के गिफ्ट की तरह पैक होकर आए। कल्पना कीजिए! प्रियंका ने कहा, 'नहीं, मम्मी को अपना पल बिताना है।' यह डीजे और म्यूजिक के साथ एक मजेदार पार्टी थी। लेकिन परिवार के बाकी लोग उदास होकर बैठे रहे, और कह रहे थे, 'उसे देखो! वह नाच रही है! क्या मधु अपने पति के लिए दुखी नहीं है?' इस बीच, मैं सोच रही थी, 'मेरी बेटी ने यह सब व्यवस्थित किया है; मेरे बच्चों ने बहुत प्रयास किया है। वे सभी पीड़ित और दुखी हैं, लेकिन प्रियंका इस तरह से अपने पिता का सम्मान कर रही है।' प्रियंका ने यहां तक ​​कहा, 'मैं उनकी इच्छा का सम्मान कर रही हूं, और बेहतर होगा कि आप भी उनके साथ चलें।' वह ऐसी ही इंसान हैं।"

मधु ने आगे बताया कि जॉन बो टाई पहने हुए आए थे और बहुत प्यारे लग रहे थे। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने बर्थडे पार्टी की कोई फोटो ली है, तो मधु ने कहा कि उन्हें याद नहीं है कि किसी ने उस पल को कैद करने के बारे में सोचा भी था या नहीं।

प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट

प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की फिल्म SSMB 29 में नजर आएगी। इस फिल्म में महेश बाबू भी है। बता दें कि, यह फिल्म इंडियाना जोन्स जैसी ही एक एक्शन-एडवेंचर है और यह इस साल जनवरी में हैदराबाद में लॉन्च किया गया था। प्रियंका के पास जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ हेड्स ऑफ स्टेट और रुसो ब्रदर्स की सीरीज सिटाडेल का दूसरा सीजन भी पाइपलाइन में है। 

प्रमुख खबरें

GAIL India पाइपलाइन नेटवर्क 20 हजार किमी करेगी, पेट्रोकेमिकल व खाद संयंत्रों में भारी निवेश

2027 UP Elections: Akhilesh का महिला-युवा कार्ड सिर्फ चुनावी दाँव, Rajbhar ने खोली पोल!

ऑफिस के तनाव और Burnout से बचना है तो अपनाएं Pomodoro Technique, टाइम मैनेजमेंट का ये है सबसे कारगर तरीका

Lightspeed Venture Partners ने PhysicsWallah से खत्म की अपनी 1.61% हिस्सेदारी, 550 करोड़ का हुआ मेगा Exit Deal