Priyanka Chopra की तरह चाहिए Glowing Skin? जानें Gold Serum के फायदे और नुकसान

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 13, 2026

आजकल लोग अपनी स्किन का विशेष ख्याल रखते हैं। वहीं, स्किनकेयर संबंधित कोई न कोई नया इंग्रीडिएंट चर्चाओं में बना ही रहता है। कई बार विटामनि-सी की बात होती है, तो कभी-कभी नायस‍िनामाइड और हायलूरोनिक एसिड का ट्रेंड भी काफी देखने को मिला है।

गौरतलब है कि सबके मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर ये सीरम है क्या और इसके फायदे क्या है? तो चलिए बिना देर किए आपको इसके फायदे बताते हैं।

क्या है गोल्ड सीरम?

असल में गोल्ड सीरम एक प्रकार से स्किनकेयर प्रोडक्ट है, जो कि बहुत बारीक गोल्ड पार्टिकल्स या कोलाइडल गोल्ड का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें हायलूरोनिक एसिड, विटामिन-सी,  नायसिनामाइड और कुछ न्‍यूट्र‍शिन देने वाले ऑयल भी मिलाए जाते हैं। यह स्कि को अच्छे से हाइड्रेट करता है और चेहरे पर ग्लो लेकर आता है। कई लोग इसे मेकअप करने से पहले भी लगाते हैं, जिससे स्किन ग्लोइंग और स्मूथ नजर आए।

गोल्ड सीरम लगाने के फायदे भी जानें

- इस सीरम के लगाने से त्वचा अधिक शाइनी और फ्रेश नजर आती है।

 - गोल्ड सीरम में हायलूरोनिक एसिड भी मौजूद होता है, जो कि स्‍क‍िन को हाइड्रेट रखने का काम करता है। इससे स्किन और भी सॉफ्ट हो जाती है और हेल्दी नजर भी आ जाती है।

 - यदि आपकी त्वचा डल नजर आती है, तो गोल्ड सीरम उसे कुछ समय के लिए ज्यादा फ्रेश और शाइनी नजर आएगी।

- वैसे यह सीरम त्वचा की हल्की सूजन और रेडनेस को भी कम करता है। 

किन लोगों के लिए फायदेमंद है गोल्‍ड सीरम?

जिन लोगों की स्किन बहुत ही ज्यादा ड्राई या बेजान रहती है, वो लोग गोल्ड सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आपको किसी खास इवेंट में जाना है और तुरंत फ्रेश लुक चाहिए, तो आप गोल्ड सीरम का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?

आपकी स्किन अधिक ऑयली है या बार-बार मंहुासे आते हैं, तो आपको इसका यूज सावधानी से करना है। दरअसल, कई मामलों में पोर्स को ब्लॉक कर देता है, जिससे आपको मुंहासों की समस्या ज्यादा हो सकती है।

इस्तेमाल करने से पहले रखें ये बात ध्यान में

- जब भी आप गोल्ड सीरम लगाएं, तो चेहरे को अच्छे से साफ कर लें।

 - अगर आप पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पैच टेस्ट जरुर करें।

 - यदि आपको अपनी त्वचा पर जलन,खुजली और रेडनेस दिखाई दे, तो इसका इस्तेमाल न करें। 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Jushya Bhatia Sarin (@dr.jushya_sarinskin)

प्रमुख खबरें

PM Modi के जन्मदिन पर MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin, CM Mohan Yadav ने दी जानकारी

Amit Shah की मौजूदगी में Kishau Dam पर 6 राज्यों में समझौता, CMs ने साइन किया MoA

Uno Minda करेगी ₹1,415 करोड़ का बड़ा Investment, तमिलनाडु और हरियाणा में बढ़ेंगे प्लांट

नेपाल में बाढ़ पीड़ितों के ICU इंटरव्यू पर विवाद, Press Council करेगी YouTube ब्रॉडकास्ट की जांच