Jonas परिवार निकला बर्फ में छुट्टियां मनाने, Priyanka Chopra ने शेयर की पति सहित अपनी बेटी मालती की तस्वीर

By रेनू तिवारी | Feb 09, 2023

प्रियंका चोपड़ा जोनास अपने पति निक, बेटी मालती और अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता रही हैं। यह सभी एक हॉलीडे एंजोय कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी बेटी का चेहरा दिखाया हैं। इससे पहले उन्होंने पिछले एक साल तक अपनी बेटी के चेहरे को मीडिया और लोगों से झुपाकर रखा। जैसे ही मालती की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आये वो वायरल हो गयी। प्रियंका चोपड़ा ने फैमीली हॉलीडे का नया वीडियो साझा किया है। इसमें वह न सिर्फ पति निक जोनास के साथ पोज देती हैं, बल्कि अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास की एक और झलक भी देती हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास, बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास और उनके दोस्तों के साथ हाल की यात्रा से एक वीडियो साझा करने के लिए अपने इंस्टाग्राम का सहारा लिया। वीडियो में मालती की फोटो के मोंटाज थे। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है, "अपने प्रियजनों को पास रखें।" वीडियो में, मालती को अपने सिर पर एक बड़ी सफेद टोपी पहने देखा जा सकता है, जो बहुत प्यारी लग रही हैं।

इसे भी पढ़ें: Rakhi Sawant के पति Adil Durrani को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, मारपीट और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का लगा है आरोप

जब प्रियंका ने दिखाया मालती का चेहरा

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस प्राइवेसी के लिए अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी बेटी मालती मैरी का चेहरा छिपाते रहे हैं। 30 जनवरी को, दंपति ने पहली बार छोटी मालती मैरी का चेहरा दिखाने का फैसला किया। निक और उनके भाइयों ने हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार्स का स्वागत किया और प्रियंका ने अपनी एक साल की बेटी मालती के साथ उनका हौसला बढ़ाया।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रमुख खबरें

मानसिक तनाव में था, Dehradun विवाद पर Masoom Sharma ने दी सफाई, मांगी माफी

जब Parliament में बोले Rahul Gandhi- मेरे और PM Modi का Wife वाला मामला नहीं, लगे ठहाके

राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर पर लगा लाखों का जुर्माना, नहीं होगी कोई कानूनी कार्रवाई

Nikah के लिए अपनाया था इस्लाम, Chahatt Khanna ने धर्म परिवर्तन के Controversy पर तोड़ी चुप्पी