प्रियंका चोपड़ा के नाम हुई एक और उपलब्धि, यहां बना शानदार स्टैच्यू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2019

 न्यूयॉर्क। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम उन भारतीय हस्तियों में शामिल हो गया जिनका मोम का पुतला यहां मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया गया है। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर यह खबर साझा की और बताया कि उनका मोम का पुतला लंदन, सिडनी एवं एशिया समेत विश्व भर के छह अन्य शहरों में भी बनेगा। उन्होंने फेसबुक पर लिखा, “आखिरकार यह संभव हुआ। अब आप न्यूयॉर्क सिटी में मैडम तुसाद में मेरा मोम का पुतला देख सकते हैं (और जल्द ही अन्य स्थानों पर भी)

यह भी पढ़े: Netflix पर प्रियंका चोपड़ा का डेब्यू, 22 फरवरी को होगा मराठी फिल्म का प्रीमियर

 ‘‘क्वांटिको” अदाकारा ने एक छोटा सा वीडियो भी साझा किया जिसमें वह मैडम तुसाद के कलाकारों के साथ करीब से काम करते हुए नजर आ रही हैं। प्रियंका के मोम के पुतले को जेसन वु की लाल रंग की ड्रेस पहनाई गई है जो उन्होंने 2016 के एमी अवार्ड में पहनी थी। साथ ही पुतला हीरे की अंगूठी की नकल भी पहने हुए दिखेगा जो उनके पति निक जोनस ने उन्हें दी थी। प्रियंका फिलहाल हॉलीवुड फिल्म “इजंट इट रोमांटिक?” की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। 

प्रमुख खबरें

Haryana Heart Attack Deaths | खतरे में जवानी, साइलेंट किलर का कहर! हरियाणा में 6 साल में 18,000 युवाओं की हार्ट अटैक से मौत

अब भारत भी करेगा युद्ध? चीन-पाकिस्तान की उड़ी नींद! 6th Gen Fighter Jets की दौड़ में शामिल होने की तैयारी

Pakistan-Afghanistan Ceasefire | ईद-उल-फितर पर बंदूकें शांत! सऊदी और तुर्किये की मध्यस्थता के बाद पाक-अफगान युद्धविराम की घोषणा

Donald Trump Last Warning! ईरान ने कतर पर दोबारा हमला किया तो... क्या मध्य पूर्व महाविनाश की कगार पर है?