देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, ससुर के साथ बेहद शॉर्ट ड्रेस में पार्टी करती आईं नज़र

By प्रिया मिश्रा | Feb 14, 2022

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार हैं। प्रियंका के देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में करोड़ों फैंस हैं। इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं होने के बावजूद प्रियंका ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने दमदार अभिनय की बदौलत पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। प्रियंका के लाखों फैंस उन्हें अपना स्टाइल आइकॉन भी मानते हैं। प्रियंका का कॉन्फिडेंस उनके फैशन सेन्स और कपड़ों से साफ झलकता है। 

40 की उम्र में भी प्रियंका हर स्टाइल को बेहद खूबसूरती से कैरी करती हैं। चाहे इंडियन वियर हो यार वेस्टर्न, प्रियंका हर लुक में खूबसूरत लगती हैं। प्रियंका शादी के बाद एक बार अपने ससुर के साथ बेहद शॉर्ट और बोल्ड ड्रेस में नज़र आई थीं। प्रियंका के पति और सिंगर निक जोनस के भाई की शादी से पहले उन्होंने एक पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी में प्रियंका ने अपने बोल्ड लुक से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। प्री-वेडिंग वेकेशन एन्जॉय करने के लिए पूरी जोनस फैमिली फ्लोरिडा के मियामी पहुंची थी। इस दौरान प्रियंका ने बोल्ड फिटिंग वाले बेहद ग्लैमरस कपड़े पहने हुए थे, जिससे सबकी निगाहें उन पर टिक गई थीं। 

 

इसे भी पढ़ें: बैकलेस मिनी ड्रेस में मौनी रॉय ने इंटरनेट पर लगाई आग, कातिलाना अदाओं से जीता फैंस का दिल


देवर की शादी में बोल्ड लुक में आईं नज़र 

साल 2019 में जोनस फैमली के सदस्यों ने "गेम ऑफ थ्रोन्स" एक्ट्रेस सोफी टर्नर के लिए एक यॉट पार्टी का आयोजन किया था। आपको बता दें कि सोफी ने अमेरिकी गायक और निक जोनस के छोटे भाई जो जोनास से लास वेगास में 1 मई को शादी की थी। देवर की शादी के लिए प्रियंका ने एक बेहद बोल्ड ड्रेस पहना था। इस ड्रेस में प्रियंका की तस्वीरें उस समय बहुत वायरल हुई थीं। अक्सर  प्रियंका सबसे क्लासी लुक में नजर आती हैं।

जनवरी में बनीं एक प्यारी बेटी की माँ 

गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में प्रियंका और उनके पति निक जोनस ने सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की थी। बता दें कि प्रियंका और निक ने 15 जनवरी को दक्षिणी कैलिफोर्निया के हॉस्पिटल में सरोगेसी के जरिए एक बेटी को जन्म दिया।

प्रमुख खबरें

हिंदी पत्रकारिता के दो सौ वर्षों की यात्रा- ‘भाषा‘ पत्रिका का विशेषांक

Donald Trump का बड़ा बयान- ईरान को नहीं देंगे 300 अरब डॉलर, Peace Deal की खबर Fake News

Mission World Cup: Afghanistan के खिलाफ दूसरे ODI में Team India का बड़ा दांव, Kuldeep-Jaiswal की होगी एंट्री!

Muharram 2026: गल्फ में पहला दिन आज, भारत में चांद दिखने पर ही तय होगी Ashura की तारीख