Met Gala 2026 के Red Carpet पर नहीं दिखेंगी Priyanka Chopra, फैंस को लगेगा बड़ा झटका!

By दिव्यांशी भदौरिया | May 03, 2026

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग में जबरदस्त बिजी हैं। जिस कारण से एक्ट्रेस को कई प्रोग्रामों में जाना रद्द कर रही है। इस बीच खबर आईं कि प्रियंका इस बार मेट गाला 2026 में शामिल नहीं होगी। कल यानी 4 मई 2026 (सोमवार) को न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में मेट गाला 2026 (Met Gala 2026) आयोजित होने जा रहा है। 

मेट गाला नहीं जाएंगी प्रियंका

वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट से पता चला है कि इस बार प्रियंका चोपड़ा मेट गाला 2026 में शामिल नहीं होगी। 4 मई को यह इवेंट न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में होने वाला है। ब्रिटिश वोग के मुताबिक, जब मेट गाला का प्रोग्राम चल रहा होगा तब एक्ट्रेस अंटार्कटिका में 'वाराणसी' की शूटिंग कर रही होंगी। एक्ट्रेस मई के पहले सोमवार में बिजी रहेंगी।

प्रियंका की राय

इस बार मेट गाला में मौजूद न होने पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'सच कहूं तो, केवल दर्शक बनकर रहना भी उतना ही मजेदार हो सकता है।'

प्रियंका की गैरमौजूदगी मिस करेंगे

पिछले कुछ वर्षों में प्रियंका चोपड़ा ने मेट गाला में कई यादगार अपीयरेंस दिए हैं। एक्ट्रेस अपने शानदार ट्रेंच कोट गाउन से लेकर बोल्ड काउचर लुक्स तक, रेड कार्पेट पर सबसे ज्यादा चर्चा में रही हैं। प्रियंका के अपीयरेंस हमेशा ग्लोबल पॉप कल्चर की बातचीत का हिस्सा बन जाते हैं। इस साल उनकी गैर-मौजूदगी को मिस किया जाएगा। 

'वाराणसी' के बारे में

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली की आगामी फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस प्रोजेक्ट में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। खबरों के मुताबिक, यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज की जा सकती है।

प्रमुख खबरें

Misleading Claims पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Dabur को 100% Natural टैग वाले उत्पाद वापस लेने का Order

Swiggy Instamart Expansion: 2031 तक 5 गुना ज्यादा Order Value का लक्ष्य, ₹10,000 करोड़ की कमाई पर टिका दांव

US Supreme Court के बड़े फैसले के बाद Amazon को मिला $600 Million रिफंड, ग्राहकों को भी होगा भारी फायदा

Luis Suarez की गैरमौजूदगी में Lionel Messi का जलवा, Inter Miami ने San Luis को 4-2 से रौंदा