जेठ की शादी में रोने लगी प्रियंका चोपड़ा, आखिर क्या है वजह

By रेनू तिवारी | Jul 01, 2019

जीओटी फेम सोफी टर्नर और निक जोनास के भाई जो जोनास दूसरी बार 30 जून को शादी के बंधन में बंध गये। दोनों की शादी की रस्में पेरिस में हो रही थी। ये शादी पूरे फ्रांस वेडिंग के रीति-रिवाजों के अनुसार हुई। इन रस्मों के दौरान प्रियंका और निक भी शामिल हुए है। शादी में प्रियंका चौपड़ा काफी खूबसूरत लुक में नजर आई। निक भी स्टाइलिश अवतार में दिखे। 

सोफी टर्नर और जो जोनास के बाद सबकी निगाहें प्रियंका चोपड़ा पर रहीं क्योंकि इस फ्रांसीसी शादी में प्रियंका अपने इंडियन स्टाइल में नजर आई। प्रियंका ने अपने जेठ की शादी में लाइट पिंक कलर की साड़ी पहनी और अपने बालों को फूलों से सजाया। प्रियंका इस लुक में काफी खूबसूरत दिख रहीं थी। वहीं निक ने अपने रॉयल अंदाज में एंट्री ली। 

इसे भी पढ़ें: सुष्मिता सेन का BF रोहमन शॉल से नहीं हुआ ब्रेकअप! खुल्लेआम कहा I love you

शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसमे प्रियंका चोपड़ा और निक साथ में बेहद खुश नजर आ रहे है। लेकिन इन तस्वीरों में एक तस्वीर अलग से फोकस हो रही है जिसमें प्रियंका चोपड़ा रोती हुई नजर आ रहीं है।

आपको बता दें कि इस तस्वीर में प्रियंका किसी गम में नहीं बल्कि खुशी में इमोशनल हो गई। इस तस्वीर को प्रियंका के एक फ़ैन एकाउंट ने शेयर किया है।

प्रमुख खबरें

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन