Parineeti Chopra और Raghav Chadha के सगाई समारोह में Priyanka Chopra ने लूटी महफिल, देसी अवतार में आई नजर

By एकता | May 14, 2023

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की सगाई की खबरें सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दोनों ने बीते दिन एक निजी और साधारण कार्यक्रम में सगाई की, जो दिल्ली कपूरथला हाउस में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में केवल करीबी दोस्त और परिवार के खास लोग ही शामिल हुए थे, जिनमें ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी शामिल थीं। प्रियंका की मौजूदगी ने परिणीति और राघव के सगाई समारोह को ज्यादा चर्चित बना दिया। सोशल मीडिया पर प्रियंका की तस्वीरें छाई हुई हैं, जो लोगों को खूब पसंद आ रही हैं।


इसे भी पढ़ें: माता-पिता बनने वाले हैं Ishita Dutta और Vatsal Sheth, शेयर किया Maternity Photoshoot का वीडियो

परिणीति और राघव के सगाई समारोह के खत्म हो जाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने कपूरथला हाउस के बाहर आकर पैपराजी को तस्वीरों के लिए पोज दिए। इस दौरान उन्होंने सबका हाथ जोड़कर अभिवादन भी किया। अभिनेत्री ने परिणीति के भाई और पापा के साथ भी तस्वीरें खिंचवाई। बता दें, प्रियंका अकेली ही सगाई समारोह में शामिल हुईं। अभिनेत्री के पति निक जोनस जोनास ब्रदर्स के दौरे में व्यस्त हैं, जिसकी वजह से वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए।

प्रमुख खबरें

Apple में Tim Cook युग का अंत, जानिए कौन हैं नए CEO John Ternus जो संभालेंगे कमान।

Laureus Awards: Madrid में Carlos Alcaraz का बड़ा सम्मान, बने Sportsman of the Year

Hansi Flick के आते ही Barcelona में बड़े बदलाव की आहट, नई Team बनाने का प्लान हुआ तैयार

Priyansh Arya की तूफानी Batting ने जीता दिल, दिग्गज Ashwin ने भी बांधे तारीफों के पुल