‘वीमेन इन द वर्ल्ड समिट’ 2019 में शिरकत करेंगी प्रियंका चोपड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2019

 लॉस एंजिलिस। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम उन वक्ताओं में शामिल हो गया है जो ‘2019 वीमेन इन द वर्ल्ड समिट’ में अपनी बात रखेंगी। ‘वीमेन इन द वर्ल्ड’ की संस्थापक टीना ब्राउन की तरफ से रखे गए सत्र में 36 वर्षीय अभिनेत्री एक कार्यकर्ता एवं उद्यमी के तौर पर अपने करियर पर चर्चा करेंगी। 

‘वैरायटी’ के मुताबिक कार्यक्रम में शिरकत करने वालों में ब्री लार्सन, सिंडी मैककेन, सुजान राइस, स्टेसी अब्राम्स, एशले जूड, जिल सोलोवे, ब्रायन क्रैंस्टन और एना विंटोर के नाम शामिल हैं। कार्यक्रम में मुख्य भाषण ओपरा विनफ्रे का होगा।

इसे भी पढ़ें: करण की इस बुरी आदत की वजह से प्रियंका ने उन्हें शादी में नहीं बुलाया था...

लिंकन सेंटर में 10 से 12 अप्रैल के बीच आयोजित हो रहा यह कार्यक्रम अपनी 10वीं वर्षगांठ मना रहा है। कार्यक्रम में गलत सूचनाओं से लड़ना, ‘मी टू’ अभियान को आगे बढ़ाना एवं पत्रकारिता को बचाए रखना जैसे विषयों पर चर्चा होगी। 

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव