एलेन डीजेनेरेस शो में अपनी अदाएं दिखाएंगी प्रियंका चोपड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2016

लॉस एंजिलिस। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ के द्वितीय संस्करण को प्रोत्साहित करने के लिए ‘दि एलेन डीजेनेरेस शो’ में शामिल होंगी। 34 वर्षीय प्रियंका ने अमेरिका स्थित वेबसाइट के एक पोस्ट को रिट्वीट करके इस खबर की पुष्टि की है। इस वेबसाइट ने टॉक शो में आने वाले मेहमानों की एक सूची जारी की है। 

प्रियंका एलेन के शो में शामिल होने वाली पहली बॉलीवुड सेलिब्रिटी होंगी। इस बीच, प्रियंका ने यहां हुए 2016 गोल्डेन हार्ट अवार्ड में डिजाइनर माइकल कोर्स, गायक जान लिजेंड और उनकी मॉडल पत्नी क्रिसी टेइजेन के साथ धूम मचा दी। प्रियंका ने इस कार्यक्रम से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं और एक खूबसूरत पोशाक उपहार में देने के लिए कोर्स को धन्यवाद दिया।

प्रमुख खबरें

Delhi AQI: दिल्ली में फिर लौटा स्मॉग, वायु गुणवत्ता दोबारा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंची; 355 AQI दर्ज

T20 International Cricket में दीप्ति शर्मा संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं

IND W vs SL W : रेणुका और दीप्ति के बाद शेफाली भी चमकीं, भारत ने श्रीलंका को हराकर श्रृंखला जीती

Indigo Probe: इंडिगो उड़ान संकट की जांच करने वाली समिति ने DGCA को रिपोर्ट सौंपी