प्रियंका की मांग, नौकरियां बचाने के लिए अपनी नीति एवं योजना स्पष्ट करे सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने साइकिल कंपनी एटलस का एक कारखाना बंद होने से जुड़ी खबर को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि लोगों की नौकरियां बचाने के लिए सरकार को अपनी नीति एवं योजना स्पष्ट करनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में साइकिल कारखाना बंद होने से जुड़ी खबर साझा करते हुए उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बुधवार को विश्व साइकिल दिवस के मौके पर साइकिल कंपनी एटलस की गाजियाबाद फैक्ट्री बंद हो गई। 1000 से ज्यादा लोग एक झटके में बेरोजगार हो गए।’’ प्रियंका ने दावा किया कि सरकार के प्रचार में तो सुन लिया कि इतने का पैकेज दिया गया, इतने एमओयू हुए, इतने रोजगार पैदा हुए, लेकिन असल में तो रोजगार खत्म हो रहे हैं, फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों की नौकरियां बचाने के लिए सरकार को अपनी नीतियां और योजना स्पष्ट करनी पड़ेगी।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा