राहुल गांधी की यात्रा में शामिल नहीं हुईं प्रियंका, बीजेपी ने भाई-बहन के बीच 'फूट' का किया दावा

By अंकित सिंह | Feb 16, 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भाई राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा से कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा की अनुपस्थिति पार्टी के स्वामित्व को लेकर उनकी "अपूरणीय दरार" का परिणाम है। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भाई-बहन के बीच दरार का जिक्र किया। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि सबको अपने स्वास्थ्य का ख़्याल रखना चाहिए। जब यात्रा 2.0 शुरू हुई तब भी प्रियंका वाद्रा वहाँ से नदारद थीं, और आज जब राहुल की यात्रा उत्तर प्रदेश पहुँची है, तब भी प्रियंका वहाँ नहीं रहेंगी। पार्टी पर मिल्कियत के लिए भाई-बहन के बीच ना पटने वाली ये खाई अब सर्वविदित है।

उन्होंने ट्विटर पर घोषणा की कि वह बीमार पड़ गई हैं और बेहतर होने पर यात्रा में शामिल होंगी। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुँचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में जुड़ूँगी। प्रियंका ने आगे लिखा कि तब तक के लिए चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती हूं। 

इसे भी पढ़ें: Poorvottar Lok: Assam CM ने राहुल गांधी को दिया तोफहा, Manipur में हालात हो रहे सामान्य, Tripura मंत्रिमंडल अयोध्या में करेगा दर्शन

यात्रा 16 फरवरी को वाराणसी के रास्ते राज्य में प्रवेश किया और फिर भदोही, प्रयागराज और प्रतापगढ़ होते हुए 19 फरवरी को अमेठी पहुंचेगी। 19 फरवरी को राहुल गांधी अमेठी लोकसभा क्षेत्र के गौरीगंज में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. यात्रा अगले दिन रायबरेली पहुंचेगी जहां से यह लखनऊ के लिए आगे बढ़ेगी जहां राहुल गांधी और अन्य प्रतिभागियों के रात्रि विश्राम की संभावना है। यूपी में रायबरेली एकमात्र लोकसभा सीट है जिस पर कांग्रेस का कब्जा है। वर्तमान में, सोनिया गांधी इस निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से अमेठी सीट हार गए थे। अमेठी नेहरू गांधी परिवार की "कर्मभूमि" है।

प्रमुख खबरें

Online Safety: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर दिल्ली हाई कोर्ट का रुख साफ, केंद्र सरकार लेगी फैसला

CBI ने 10 साल बाद दबोचा Proclaimed Offender Jitendra Pathak, संसद में नौकरी के नाम पर की थी Fraud

हर कार मालिक के लिए जरूरी खबर! इन अनिवार्य फीचर्स के बिना सड़क पर निकलना पड़ सकता है महंगा

Delhi Women Safety: पिंक बसों में तैनात होंगे सुरक्षाकर्मी, LG ने शिष्टाचार स्क्वाड को दिए कड़े निर्देश