कहां हो गई चूक! प्रियंका गांधी ने वरिष्ठ नेताओं के साथ की बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के कारणों और आगे की रणनीति को लेकर बृहस्पतिवार को राज्य से संबंधित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक, उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों की समीक्षा बैठक में वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों से चर्चा के बाद प्रियंका गांधी का प्रदेश के नेताओं एवं पदाधिकारियों के साथ मुलाकातों का सिलसिला जारी है।

इसे भी पढ़ें: जेपी नड्डा से मिलीं अनुप्रिया पटेल, यूपी के मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा

उन्होंने बताया, ‘‘प्रियंका ने प्रमोद तिवारी, आचार्य प्रमोद कृष्णन, सतीश अजमानी, पूर्व विधायक अजय राय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, नवनिर्वाचित विधायक वीरेंद्र चौधरी से मुलाकात कर चुनाव नतीजों व लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति पर गहन चर्चा की।’’ इससे पहले, प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर चुनाव अभियान से संबंधित वरिष्ठ नेताओं के साथ गत मंगलवार को समीक्षा बैठक की थी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस महज दो सीटों पर सिमट गई। लल्लू और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी करारी हार का सामना करना पड़ा।

प्रमुख खबरें

नायडू का दावा, भारत की सभ्यतागत शक्ति और युवा बल बनेगा विश्वगुरु, आरएसएस के प्रयासों की सराहना

मोहन भागवत बोले: भारत को सिर्फ महाशक्ति नहीं, विश्व गुरु बनने का समय आया

वोटर लिस्ट डाउनलोड: SIR प्रक्रिया जारी- ऑनलाइन वोटर आईडी कैसे प्राप्त करें, लिस्ट में नाम कैसे देखें? जानें पूरी जानकारी

शनि की साढ़ेसाती 2026: मेष राशि वालों के लिए चुनौतियां और समाधान, जानें ज्योतिषीय उपाय