प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से चुनावी की रणनीति पर चर्चा विमर्श किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2019

अमेठी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर पर जाकर कांग्रेस को मजबूत करें और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जितायें। प्रियंका ने गौरीगंज में पार्टी नेताओं के साथ बैठक में कहा,  पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जा कर कांग्रेस को मजबूत करें और राहुल को भारी मतों से जितायें। प्रियंका ने यहां गौरीगंज में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ चुनाव के बारे में चर्चा की और चुनाव के संबंध में कार्यकर्ताओं की तैयारी पर बिन्दुवार जानकारी हासिल की।

कार्यकर्ताओं को नये लक्ष्य देते हुए प्रियंका ने करीब पांच घंटे तक कांग्रेस कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चुनावी रणनीति पर चर्चा की। प्रियंका ने एक-एक कर कांग्रेस के वरिष्ठ स्थानीय नेताओं के साथ बातचीत की और मौजूदा हालात की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि अमेठी से राहुल गांधी चौथी बार चुनाव मैदान में हैं। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को चुनाव मैदान में उतारा है । स्मृति 2014 में भी राहुल के खिलाफ लडी थीं लेकिन चुनाव हार गयी थीं। 

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow