Manipur Violence को लेकर प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर वार, पूछा- यह सिलसिला कब रुकेगा?

By अंकित सिंह | Jan 02, 2024

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को मणिपुर में हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि महान बनने के लिए महानता के विज्ञापन पर्याप्त नहीं होंगे। ऐसा तब हुआ जब राज्य के थौबल जिले में सोमवार को चार ग्रामीणों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांधी ने कहा कि पीएम मोदी मणिपुर नहीं गए और न ही राज्य के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल से मिले। इसको लेकर प्रियंका गांधी ने एक्स पोस्ट किया। एक्स पोस्ट के जरिए प्रियंका ने सीधे तौर पर मोदी पर निशाना साधा है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार को अब बिना देर किए मणिपुर के सभी पक्षों से बातचीत करके, उन्हें विश्वास में लेकर, स्थिरता और शांति लाने के लिए ठोस कदम उठाने शुरू करने चाहिए। मणिपुर में मई से लेकर अब तक लगभग 200 लोग मारे जा चुके हैं जब राज्य में दो जातीय समूहों के बीच हिंसा भड़क उठी। उच्च न्यायालय के एक आदेश में राज्य सरकार को गैर-आदिवासी मैतेई समुदायों को एसटी सूची में शामिल करने पर विचार करने का निर्देश दिया गया था। 3 मई को मैतेई समुदाय द्वारा एसटी का दर्जा पाने की मांग के खिलाफ जनजातीय एकजुटता मार्च का आयोजन किया गया था, जिसके बाद हिंसा भड़क उठी।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश