PM Modi को प्रियंका गांधी ने कहा था कायर, अब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ऐसे किया पलटवार

By अंकित सिंह | Mar 27, 2023

राहुल गांधी को लेकर भाजपा और कांग्रेस में जबरदस्त तरीके से वार पटवारी का दौर जारी है। मानहानि मामले में कोर्ट से 2 साल की सजा मिलने के बाद राहुल गांधी के लोकसभा सदस्यता चली गई है। इसको लेकर कांग्रेस जबरदस्त तरीके से केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है। देश के अलग-अलग हिस्सों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन भी जारी है। इन सबके बीच रविवार को दिल्ली में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस महासचिव और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कायर कहा था। इसी को लेकर अब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पलटवार किया है। सिंधिया ने कहा कि भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले प्रधानमंत्री, अगर कुछ लोगों को उनके बारे में ऐसी बातें करनी हैं तो जनता उन्हें पहले की तरह ही करारा जवाब देगी। 

इसे भी पढ़ें: कुछ नेताओं के लिए गांधी परिवार संविधान से ऊपर, गजेंद्र शेखावत बोले- सुप्रीम कोर्ट ने पहले भी दी थी चेतावनी


प्रियंका ने अपने संबोधन में कहा था कि इस देश के प्रधानमंत्री कायर हैं। मुझे जेल में डाल दो लेकिन सच तो यह है कि इस देश के प्रधानमंत्री कायर हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी सत्ता के पीछे छुपे हैं और (वह) अहंकारी हैं। लेकिन देश की परंपरा रही है कि अहंकारी राजा को प्रजा जवाब देती है। यह देश अहंकारी राजा को पहचानता है। यह देश सच्चाई जानता है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह भी कहा कि आज नई विमान सेवा पंजाब के अमृतसर से इंग्लैंड के गैटविक तक शुरू कि गई है। यह विमान सेवा हफ्ते में 3 दिन चलेगी। यह अमृतसर का इंग्लैंड से तीसरा जुड़ाव होगा। यह अमृतसर पूरे पंजाब के लिए नहीं विकास के द्वार खोलेगा। 2013-2014 तक सिर्फ 6 शहर जुड़े थे अब यह संख्या 21 हो चुकी है। 

इसे भी पढ़ें: कुछ नेताओं के लिए गांधी परिवार संविधान से ऊपर, गजेंद्र शेखावत बोले- सुप्रीम कोर्ट ने पहले भी दी थी चेतावनी

आपको बता दें कि सिंधिया पहले कांग्रेस में थे। उन्हें राहुल और प्रियंका का बेहद करीबी माना जाता था। लेकिन 2020 में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले, अमृतसर के साथ हवाई मार्ग से जुड़े केवल 6 शहर थे और आज यह संख्या बढ़कर 21 हो गई है। 2014 से पहले प्रति सप्ताह हवाई यातायात की आवाजाही 216 थी, और अब यह 416 है। अब तक कुल 6 उड़ानें शुरू की गई हैं, विदेशों से अमृतसर तो जोड़ती हैं। 

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी